फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच इन 5 फिल्मों में दिखी लव स्टोरी, एक फिल्म में तो हीरो को आतंकी मानकर रखा जेल में

Thu, 25 Jul 2019 04:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Veer Zara, Raazi and Gadar - फोटो : file photo
26 जुलाई हर भारतीयों के गर्व करने का दिन है जब हमारे वीर योद्धाओं ने कारगिल की सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ी पर तिरंगा फहराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध करीब ढाई महीने तक चला था। जिसमें भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के इरादों को खाक कर दिया था। भारत की पाकिस्तान पर इस जीत को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है। भारत की पाकिस्तान पर हुई जीत को 20 साल हो चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच की इस जंग को कई फिल्मों में भी उतारा गया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मनमुटाव तो दिखाया गया है लेकिन हीरो-हीरोइन का ताल्लुक भारत और पाकिस्तान दोनों से है। इसके साथ ही दोनों की लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। जानिए 5 फिल्मों के बारे में जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच एक्टर्स की लव स्टोरी दिखाई गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
veer zara - फोटो : file photo
वीर जारा
यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर जारा' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं। फिल्म में शाहरुख खान ने वीर प्रताप सिंह का रोल निभाया था जो कि एक इंडियन एयर फोर्स पायलट होता है। वहीं प्रीति जिंटा ने जारा हयात खान का किरदार निभाया था जो कि पाकिस्तान की रहने वाली होती है। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त लव स्टोरी दिखाई गई है। साथ ही दिखाया गया है कि आखिर में दोनों किस तरह से मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
gadar film - फोटो : twitter
गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी के अपोजिट अमीषा पटेल लीड रोल में थीं। इस फिल्म में पार्टीशन दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि सकीना के पिता बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले जाते हैं। जबकि सकीना भारत में ही रह जाती है। इस दौरान उसकी शादी भारत में रहने वाले तारा सिंह से हो जाती है। सकीना के पिता को यह बर्दाश्त नहीं होता और वह झूठ बोलकर सकीना को अपने साथ पाकिस्तान ले जाते हैं। इसके बाद तारा सिंह का किरदार निभाने वाले सनी देओल अपने प्यार को किस तरह हासिल करते हैं फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।

4 of 6
raazi - फोटो : file photo
राजी
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत खान का किरदार निभाया है। फिल्म में भारत की जासूस दिखाई गई हैं जो कि पाकिस्तानी अफसर से शादी करती हैं। फिल्म में पाकिस्तानी अफसर का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। आलिया और विक्की की लव स्टोरी लोगों को पसंद आई। हालांकि फिल्म में आलिया प्यार के ऊपर अपने फर्ज को चुनती हैं। इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Ek Tha Tiger behind the shoot - फोटो : file photo
एक था टाइगर
'एक था टाइगर' फिल्म में सलमान खान ने अविनाश सिंह का किरदार निभाया है। सलमान फिल्म में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एजेंट बने हैं तो वहीं कटरीना ने जोया का किरदार निभाया है। फिल्म में कटरीना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट बनी है। फिल्म में दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों की लव स्टोरी जबरदस्त दिखाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Hero Love Story Of Spy - फोटो : file photo
द हीरो ऑफ अ स्पाई 
इस फिल्म में सनी देओल भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करते हुए दिखाया गया है। वहीं प्रीति एक छोटे से गांव में रहती हैं। फिल्म में सनी देओल प्रीति को पाकिस्तान प्रयोजित आंतकवादी गतिविधियों का पता लगाने की ट्रेनिंग देता है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। यही फिल्म की कहानी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें