bollywood
कहो ना प्यार है
हिंदी सिनेमा के इतिहास की ब्लॉकबस्टर लिस्ट में फिल्म कहो ना प्यार है (2000) भी शामिल है। फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर राकेश रोशन ने किया था। फिल्म से उनके बेटे ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ऋतिक के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। गौरतलब है कि फिल्म में पहले अमीषा पटेल की जगह करीना कपूर को कास्ट किया जा रहा था, लेकिन इसी साल करीना ने ऋतिक की बजाय अभिनेता अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई। वहीं, फिल्म कहो ना प्यार है से ऋतिक और अमीषा रातोंरात स्टार बन गए।