बीती 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनके निधन से कपूर फैमिली सहित बॉलीवुड सितारे और फैंस के बीच शोक का माहौल है। तमाम लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। इस बीच ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।