फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा के पिता के फ्यूनरल में मुस्कुराते दिखीं करीना, ट्रोलर्स बोले- 'हमेशा फोटोशूट के...'

Fri, 22 Nov 2019 08:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता सूरज मल्होत्रा का 18 नवंबर को निधन हो गया था । 90 वर्षीय सूरज लंबे समय से बीमार चल रहे थे । इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं । यहां करीना कपूर भी नजर आईं । मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर निकलते हुए करीना की तस्वीरें भी सामने आई थीं ।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना यहां अपनी एक हरकत की वजह से ट्रोल हो गईं । दरअसल, जब करीना बाहर निकलीं तो उन्हें जया बच्चन और श्वेता बच्चन मिल गईं । करीना दोनों से हंसते हुए मिलीं । थोड़ी बात हुई और फिर दोनों अपने-अपने रास्ते निकल गईं । ये तस्वीरें समाने आईं तो गंभीर माहौल में करीना को हंसता देख फैंस भड़क उठे । 
 
विज्ञापन

3 of 5
jaya bachchan - फोटो : social media
फैंस ने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि करीना के बेस्ट फ्रेंड कहे जाने वाले मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया। ऐसे में वो हंसती हुई नजर आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करीना हमेशा फोटोशूट मूड में रहती हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'करीना ने ऐसे मौके पर भी कितना मेकअप किया हुआ है।'
 

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं कुछ लोग करीना के सपोर्ट में भी आए । एक यूजर ने लिखा, 'हंसने और मुस्कुराने में फर्क होता है । वीडियो में दिख रहा है कि वो मुस्कुरा रहीं हैं । तस्वीरों से ये साबित नहीं हो सकता वहां क्या हो रहा है ।' एक ने लिखा, 'आप लोग क्या चाहते हैं कि वो जया को देखते ही रोने लगे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jaya bachchan - फोटो : social media
बता दें कि जब जया बच्चन, मनीष मल्होत्रा के घर से बाहर निकलने लगीं तो वहां बहुत सारे फोटोग्राफर्स खड़े हुए थे । ये देखकर जया को अच्छा नहीं लगा । तब उन्होंने मीडिया से कहा, 'तुम लोगों को बिल्कुल तमीज नहीं है न। तुम लोग ये नहीं सोचते कि कैसा माहौल है। ऐसे मौके पर अगर तुम्हारे घर के बाहर कोई भीड़ लगाकर खड़ा हो जाए, तब मैं देखूंगी कि तुम लोगों को कैसा लगता है।'  
 

13 की उम्र में 43 साल के शख्स से सरोज खान ने रचाई थी शादी, इस वजह से किया था धर्म परिवर्तन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें