काजोल
- फोटो : फिल्म वी आर फैमिली
काजोल जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं, उस वक्त वह करण जौहर की फिल्म वी आर फैमिली की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान काजोल ने एहितयात के तौर पर फिल्म के एक गाने में डांस करने से मना कर दिया था। करण जौहर ने खासकर काजोल के लिए कोरियोग्राफर से ऐसे डांस स्टेप्स के लिए कहा जो उनके लिए सहज हो। फिल्म रिलीज के तीन दिन बाद 10 सितंबर 2010 को काजोल ने युग को जन्म दिया था।