वहीं, बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में तो उन्हें आखिरी बार आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इसके बाद अभिनेत्री के पास पाइपलाइन में कुछ रोमांचक परियोजनाएं हैं। करीना अभिनेता विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। इसके साथ ही करीना के पास निर्देशक हंसल मेहता के साथ भी एक फिल्म है। करीना 'द क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगी।
Gadar 2: प्रेम चोपड़ा ने की गदर 2 और सनी देओल की जमकर तारीफ, धर्मेंद्र ने प्रतिक्रिया देते हुए कही यह बात
बता दें कि चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल से संपर्क हो गया है। अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने वाला भारत पहला देश हो सकता है।
King Of Kotha: 'किंग ऑफ कोठा' की रिलीज से पहले ही सीक्वल की चर्चा शुरू, दुलकर सलमान ने फिल्म को लेकर दिया हिंट