फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री में 19 साल पूरे होने पर करीना कपूर की डिजाइनर ने शेयर की तस्वीर, दिखा ऐसा लुक

Mon, 01 Jul 2019 08:23 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
पिछले कुछ समय से करीना कपूर की लंदन से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। वो वहां परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच डांस इंडिया डांस के सीजन 7 को भी करीना जज कर रहीं हैं। इसी सिलसिले में वो लंदन से मुंबई भी आई थीं। करीना ने इंडस्ट्री में 19 साल पूरे कर लिए हैं इस मौके पर उनकी नई तस्वीर आई है।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
आने वाली फिल्म में करीना एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी। अब करीना हैं तो जाहिर है स्टाइल में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता। यहां भी वो बेहद स्टाइलिश पुलिस बनी दिखीं। तस्वीर मेें करीना ने स्किन कलर के टॉप के साथ ब्लू कलर का जींस पहना है। साथ ही उन्होंने ब्लैक बूट्स कैरी किए। जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने ग्रीन कलर का शर्ट पहना है।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना की इस तस्वीर के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ गया है। करीना की डिजाइनर पूजा दमानिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि '19 साल, करीना कपूर खान।' 

4 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
हाल ही में करीना का एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियाे में तैमूर भी उनके साथ हैं। ये वीडियो एयरपोर्ट का है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो इसलिए चर्चा में आया क्योंकि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच से गुजरती हैं लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Social Media
इस वीडियो को तैमूर के फैन क्लब से शेयर किया गया है । वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने लिखा, 'क्या आप उसे स्पॉट कर सकते हैं ।' तैमूर के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट करके उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें