फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल के करियर में करीना कपूर पहली बार करने जा रहीं ये काम, लीक हुए वीडियो से खुलासा

Fri, 21 Jun 2019 10:23 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जल्द ही वो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 में दिखाई देंगी। निश्चित रूप से करीना के फैंस उन्हें टीवी शो जज करते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीना लंदन से लौट आई हैं लेकिन लंदन में छुट्टियां बिताने से पहले ही वो शो का एक एपिसोड शूट करके गई थीं। अब शो के कुछ फुटेज लीक हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट ने करीना कपूर का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में एक डांस ग्रुप जजों के सामने अपनी परफॉर्मेंस दे रहा है जिसे देखने के बाद करीना काफी एक्साइटेड हो जाती हैं और कहती हैं कि 'अगर इनके डांस का लेवल ये है तो बाकियों के लिए काफी मुश्किल होने वाली है।'
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना ने इस दौरान येलो कलर का गाउन पहन रखा है। लाइट मेकअप के साथ उन्होंने बालों को पोनी किया हुआ है। एक वेबसाइट से बात करते हुए करीना ने बताया था कि वो शो में ढेर सारी मस्ती देखने के लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीवी पर आने के लिए करीना कपूर ने मेकर्स से हर एपिसोड के करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपए की मांग की है।

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर शो में सुपरहिट फिल्म जब वी मेट के गाने मौजा ही मौजा पर डांस भी करती दिखेंगी। करीना कपूर के टीवी पर डेब्यू करने पर करिश्मा कपूर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। करिश्मा ने कहा कि करीना को जज की कुर्सी पर देखने के लिए हम सब उत्साहित हैं। बता दें कि 19 साल के करियर में ऐसा पहली बार है जब करीना टीवी पर शो को जज करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना से पहले कई एक्ट्रेस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और कुछ निभा चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। माधुरी दीक्षित झलक दिखला जा और 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें