करीना कपूर पिछले कुछ दिनों से लंदन में छुटि्टयां मना रही हैं । हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियाे में तैमूर भी उनके साथ हैं । ये वीडियो एयरपोर्ट का है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । वीडियो इसलिए चर्चा में आया क्योंकि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच से गुजरती हैं लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाता ।
विज्ञापन
2 of 5
karishma kapoor and kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना के अलावा तैमूर को भी कोई पहचान नहीं पाया। इस वीडियो को तैमूर के फैन क्लब से शेयर किया गया है । वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने लिखा, 'क्या आप उसे स्पॉट कर सकते हैं ।' तैमूर के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट करके उसे पहचानने की कोशिश कर रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
इन दिनों तैमूर अपने पैरेंट्स के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं । तैमूर की अपने मम्मी-पापा के साथ कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । करीना के साथ करिश्मा कपूर भी लंदन में हैं। पिछले दिनों करिश्मा ने लंदन में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था । करिश्मा कपूर जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं।
4 of 5
karishma kapoor, karan johar, kareena kapoor
- फोटो : social media
टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड में करिश्मा काम करती दिखाई देंगी। अब डायरेक्टर करण जौहर ने करीना और करिश्मा को लंदन में जॉयन किया। तीनों की लंदन की सड़कों पर घूमते तस्वीर सामने आई है । तस्वीर में तीनों ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी है । जहां करीना और करिश्मा ने ब्लू कलर की जींस कैरी की, वहीं करण जौहर ब्लैक पैंट पहना था। सनग्लासेस लगाए तीनों बिंदास अंदाज में कैमरे पर पोज दे रहे हैं।
एक दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- 'सिस्टर एक्ट।' वहीं सैफ अली खान लंदन में ही अपनी अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं । पिछले दिनों सैफ अपनी फिल्म की हीरोइन आलिया फर्नीचरवाला के साथ इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने भी पहुंचे थे ।