फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी आईएएस-आईपीएस से ज्यादा है तैमूर अली खान की आया की सैलरी, विदेश यात्रा और कार मुफ्त में...

Thu, 27 Sep 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
taimur ali khan
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर जबसे पैदा हुए हैं, तब से लगातार लाइमलाइट में बने हैं । आप ये भी कह सकते हैं कि तैमूर अपने पैरेंट्स से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं । घर से बाहर निकलते ही मीडिया के कैमरे उनके पीछे लग जाते हैं । अब तो तैमूर भी समझ गए हैं कि वो बहुत पॉपुलर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Taimur Ali Khan
डेढ़ साल के तैमूर को संभालने के लिए करीना ने एक नैनी रखी हुई है । ये नैनी अक्सर आपको तैमूर के साथ नजर आती होंगी । इस नैनी का नाम सावित्री है । सफेद ड्रेस और चश्मा लगाए तैमूर की हर छोटी-बड़ी चीजों का ख्याल रखने की जिम्मेदारी इस नैनी की है ।
विज्ञापन

3 of 7
तैमूर अली खान
छोटे शहरों में नैनी को आया भी कहा जाता है । तैमूर अपनी नैनी के काफी करीब है । नैनी उसके लिए मां की कमी पूरी करती हैं। करीना निश्चित तौर अपनी फिल्मों के चलते बिजी रहती होंगी। उनकी गैरमौजूदगी में तैमूर को संभालने की जिम्मेदारी नैनी की होती है ।

4 of 7
तैमूर अली खान
अपने इस काम के लिए तैमूरी की नैनी मोटी रकम लेती हैं । सावित्री की सैलरी किसी आईएएस और आईपीएस से कहीं ज्यादा है । आम आदमी तो नैनी की सैलरी सुन दांतों तले अंगुली दबा लेंगे । एमबीए और आईटी प्रोफेशनल्स के भी होश उड़ जाएंगे। सावित्री की सैलरी देश के पीएम जितनी है ।  
विज्ञापन

5 of 7
तैमूर अली खान
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार, ‘तैमूर अली खान की नैनी की एक महीने की सैलरी 1.5 लाख रुपए है। अगर नैनी को कुछ वजहों से एक्स्ट्रा वर्क करना पड़ता है तो ये बढ़कर 1.75 लाख रुपए प्रति महीना तक चली जाती है। इसके साथ-साथ नैनी को एक कार भी दी गई ताकि वो तैमूर को बांद्रा एरिया में घुमा सकें ।
विज्ञापन

6 of 7
तैमूर अली खान
अगर सैफ अली खान और करीना कपूर खान कहीं विदेश में घूमने जाते हैं तो नैनी भी तैमूर के साथ जाती हैं। करीना के बच्चे को संभालने के लिए इस नैनी का इंतजाम जूहू स्थित एक एजेंसी ने किया है। तुषार कपूर और सोहा अली खान के बच्चों को संभालने के लिए जो नैनियां रखी गई हैं वो इसी एजेंसी ने प्रोवाइड कराई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तैमूर अली खान
ये एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड, मेडिकल और फाइनेंशियल वैरिफिकेशन कराती है ताकि स्टार्स को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर तैमूर और नैनी सावित्री के रिश्ते की बात करें तो दोनों एक-दूसरे से काफी अटैच हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें