करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने होने वाले बच्चे के साथ शूट कर रही हैं। करीना कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन दिया है कि हम दोनों (खुद करीना और उनका होने वाला बच्चा) सेट्स पर हैं। वहीं करीना की इस फोटो को देखकर उनके फैन्स को खासी चिंता हो गई है, वो करीना कपूर को आराम करने की सलाह दे रहे हैं।