फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में भी जमकर काम कर रहीं करीना कपूर खान, सेट से साझा की ये तस्वीर तो फैंस को हुई चिंता

Mon, 14 Dec 2020 04:40 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने होने वाले बच्चे के साथ शूट कर रही हैं। करीना कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन दिया है कि हम दोनों (खुद करीना और उनका होने वाला बच्चा) सेट्स पर हैं। वहीं करीना की इस फोटो को देखकर उनके फैन्स को खासी चिंता हो गई है, वो करीना कपूर को आराम करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
वहीं इससे पहले करीना कपूर पिछले दिनों क्लीनिक विजिट के लिए पहुचीं तो उनका लुक काफी कंफर्टेबल और कूल था। करीना ने इस आउटिंग के लिए ग्रे कलर का कॉलर का थ्री फोर्थ स्लीव का कुर्ता और पैंट कैरी किया था।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर लंबे समय बाद शूटिंग के बाद पहाड़ों से लौट आईं हैं। जिसके बाद वो लगातार नजर आ रही हैं। करीना कपूर के ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हमेशा होती रही है। दरअसल, दूसरी बार मां बन रहीं करीना कपूर स्टाइलिश लेकिन आरामदायक कपड़ों का ही चुनाव करती हैं।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram fan page
करीना कपूर पिछले दिनों जब कैमरे में कैद हुईं तो उन्होंने कफ्तान पहन रखा था। घर से बाहर नजर आईं करीना अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। जिसमें वो ग्रे एंड यलो कलर के कफ्तान ड्रेस में थीं। जिसके ऊपर करीना ने काली सफेद रंग की बेल्ट लगा रखी थी। वहीं सेफ्टी के लिए करीना मुंह पर मास्क लगाएं दिख रही थीं। दरअसल, करीना कपूर लंबे समय से शूटिंग के सिलसिले में मुंबई शहर से बाहर चल रही थीं। पिछले दिनों करीना ने पहाड़ों से अपनी सेल्फी भी पोस्ट की थी। जिसमे वो धर्मशाला में समय बिताते नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना इन दिनों अक्सर मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। आए दिन उनके तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बेबी बंप के साथ करीना के चेहरे पर इन दिनों प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है। फैंस इसे देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें