फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: करीना कपूर हैं तैमूर की इस आदत से परेशान, सेल्फी शेयर कर बोलीं- अपने पिता की तरह है बिल्कुल

Fri, 17 Jun 2022 06:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर, तैमूर और सेफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बच्चों के साथ अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जहां उनके साथ सेट पर बेटे तैमूर भी नजर आए। अभिनेत्री ने तैमूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social media
दरअसल, करीना कपूर ने तैमूर के साथ अपनी शूटिंग के आखिरी दिन सेल्फी क्लिक की है। इस तस्वीर में तैमूर करीना की गोद में बैठे हुए हैं और अपने चेहरे को टोपी से छुपा रखा है। वहीं, करीना पाउट बनाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही करीना ने बताया कि तैमूर अपने पिता सैफ अली खान पर गए हैं। करीना ने लिखा, ‘आखिरी दिन सेट पर विजिटर आए। अपनी गर्मी की छुट्टियों के लिए एकदम तैयार.. फोटो मत खींचो अम्मा...उफ्फ, बिल्कुल अपने पिता की तरह।'
 
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं सेलिब्रिटी भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। अमृता अरोड़ा ने लिखा- 'क्यूटेस्ट', तो करिश्मा कपूर ने दिल वाला इमोजी शेयर किया। एक फैन ने लिखा, 'वाह तैमूर आपको अम्मा कहकर बुलाता है।' इसके अलावा फैंस भी दिल वाला इमोजी भेजकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। इसमें उनके साथ जयदीप अहलावत नजर आएंगे। वहीं, वह आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें