फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय के बाद करीना कपूर ने दोस्तों के साथ की पार्टी, बिना मेकअप के नजर आईं अभिनेत्री

Sat, 09 Jan 2021 11:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने लंबे समय से अपने बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ पार्टी नहीं की थी। इसका जिक्र वह कई बार सोशल मीडिया पर कर चुकी थीं। मलाइका और अमृता गोवा से छुट्टियां मनाकर वापस लौट चुकी हैं। ऐसे में करीना सहित दोनों ने एक हैंगआउट पार्टी का आयोजन किया।
विज्ञापन

2 of 5
पार्टी करतीं करीना कपूर - फोटो : instagram/natasha.poonawalla
करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें मलाइका, अमृता के अलावा नताशा पूनावाला और मल्लिका भट्ट एक ही फ्रेम में हैं। हालांकि इस मौके पर करिश्मा कपूर शामिल नहीं हो पाईं। इन सभी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और अक्सर सभी को एक साथ देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'एक साथ फिर से मिले। तुम्हें याद कर रहे हैं लोलो (करिश्मा कपूर)।' पांचों दोस्त खुली छत पर बैठे हुए हैं। करीना ने इस दौरान नीले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है। वह बिना मेकअप के नजर आईं। वहीं मलाइका ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना है। अमृता के लुक्स की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
जल्द मां बनने वाली हैं करीना
करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के पहले करीना ने घर को नया लुक दिया है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वह एक डिजाइनर के साथ हैं। तस्वीर में करीना इशारा करके बता रही हैं कि उन्हें घर में किस तरह का डेकोरेशन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
काम और परिवार दोनों मैनेज कर रहीं करीना
कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें