फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में छुट्टियां बिताकर मुंबई रवाना हुईं करीना कपूर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Mon, 07 Dec 2020 03:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर दिवाली से पहले अपने बेटे तैमूर के साथ मुंबई से हिमाचल प्रदेश पहुंची थीं। जहां सैफ अली खान फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे। करीना ने सैफ को ज्वॉइन किया और फेस्टिवल सीजन वहीं सेलिब्रेट किया। अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है ऐसे में करीना वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना के साथ उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा भी धर्मशाला पहुंची थीं। दरअसल फिल्म में सैफ के साथ अर्जुन कपूर भी हैं। मलाइका पहले ही मुंबई लौट आई हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत सी सेल्फी साझा की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह मुंबई आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : instagram/dabookapoor
तस्वीर में करीना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है। करीना ने कैप्शन में लिखा- ‘बाय बाय पालमपुर, बेहतरीन अनुभव रहा... और हैलो मुंबई... मैं घर आ रही हूं।‘
 

4 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
बीते दिनों करीना कपूर खान और तैमूर मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खुद करीना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थीं। तैमूर और करीना दोनों के ही हाथ मिट्टी से सने हुए नजर आए। करीना इसमें अपने बेटे तैमूर को मिट्टी का घड़ा बनाना सिखा रही हैं। तैमूर भी बड़े ही शौक से इस काम में लगे हुए दिखे।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial
धर्मशाला से मलाइका अरोड़ा ने करीना और तैमूर के साथ एक फोटो साझा की थी। इस तस्वीर में तैमूर मां करीना की गोद में बैठे नजर आए थे। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें