फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने साझा की बिना मेकअप की तस्वीर, चेहरे पर साफ नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

Wed, 11 Nov 2020 02:49 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर और सैफ अली खान के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अभिनेत्री प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इस वक्त भी वे लगातार काम कर रही हैं। कभी वह किसी स्टूडियो के बाहर स्पॉट होती हैं तो कभी उनके फोटोशूट की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। करीना उन अभिनेत्रियों में से हैं जो डिलीवरी के वक्त तक काम करना चाहती हैं और वे एक्टिव भी रहती हैं। इस बीच करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर नो मेकअप लुक की तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/manav.manglani
तस्वीर में करीना लेटी हुई हैं और सेल्फी ले रही हैं। उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई हुई है। करीना को अपना ये बिंदी लुक पसंद आ रहा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘कुछ तो बात है बिंदी लगाने में, मुझे पसंद है।‘
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/manav.manglani
करीना का ये बिंदी लुक उनका मैटरनिटी फैशन टॉक ऑफ द टाउन का है। शो के लिए जाते हुए उन्हें कैमरे में कैद किया गया। करीना ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे जिसे देख लग रहा है कि वह दिवाली का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। करीना ने सफेद चिकनकारी वर्क वाला कुर्ता पहन रखा था। जबकि मैचिंग प्लाजो के साथ इस कुर्ते को करीना ने सुर्ख लाल रंग के सिल्क के दुपट्टे के साथ मैच किया है।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/manav.manglani
करीना कपूर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी के दौरान भी फैशन के मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहतीं। तभी तो जब भी वे घर के बाहर स्पॉट होती हैं तो उनका स्टाइलिश अंदाज नजर आता है। हालांकि करीना इन फैशनेबल कपड़ों के साथ आराम का भी पूरा ध्यान रखती हैं। तभी तो ढीले ढाले और लंबे कपड़ों को वे ज्यादा तरजीह दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमें वे मां बबीता कपूर के साथ ही नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर मां के घर डिनर के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कोआर्ड सेट पहन रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें