बॉलीवुड की दुनिया रहस्यों से भरी है। यहां जितनी कहानी पर्दे पर नहीं दिखाई जाती उससे ज्यादा कहानी पर्दे के पीछे होती है। फैंस भी अपने सितारों के बारे में सभी बातें जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि सितारों से जगमगाती इस दुनिया में अफवाहों को उड़ते देर नहीं लगती। बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता आया है कि कुछ अफवाहें उड़ी और उन बातों को लोगों ने तुरंत सच मान लिया।
जब इन अफवाहों को लोगों ने मान लिया सच
चाहे बात किसी अभिनेत्री के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की हो या फिर किसी अभिनेता के निजी जीवन को लेकर उन पर सवाल उठाए गए हों, पर्दे के पीछे इन सितारों को लेकर ऐसी ऐसी अफवाहें सामने आईं जिन्होंने लोगों के होश उड़ा दिए। तो चलिए आपको भी बताते हैं कुछ ऐसी ही बिना सिर पैर की अफवाहों के बारे में जिन्हें कई लोग सच मानते आए हैं।