फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: पीएम मोदी के साथ मिलकर पूरा हुआ करीना कपूर का सपना, बोलीं- उनके बगल में बैठना...

Thu, 12 Dec 2024 11:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor PM Modi: करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और कपूर परिवार के ज्यादातर सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की और राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए उन्हें विशेष निमंत्रण दिया। उसी दिन से कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। इसी बीच करीना का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेबो ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात को यादगार बताते हुए एक सपना सच होने जैसा बताया।
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान और कपूर परिवार के ज्यादातर सदस्यों ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान करीना का पीएम मोदी से मुलाकात का अनुभव कैसा रहा, उनका यह बताया। अब करीना का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी के साथ कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना ने कहा, “मेरा हमेशा से सपना रहा है कि मैं उनके साथ, हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी के साथ उनके बगल में बैठकर कुछ शब्द बोलूं। ये तो हमेशा मेरे मन में था कि एक बार ऐसा होना है जिंदगी में। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे दादाजी के 100वें जन्मदिन पर ये मौका मिला मुझे। उनके साथ एक कमरे में बैठकर, हमारे पूरे परिवार के साथ... उनके आस पास बैठना... मुझे लगता है कि उनकी जो ऊर्जा है, एक शांतिपूर्ण और सकारात्मक ऊर्जा है, वह वास्तव में एक वैश्विक नेता हैं।''

 
विज्ञापन

3 of 6
पीएम मोदी के साथ कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात में एक व्यक्तिगत और दिल को छू लेने वाली बात बोली। इस दौरान करीना ने पीएम मोदी से अपने बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के लिए कुछ खास लिखने का अनुरोध किया था, जिसे पीएम मोदी ने बड़ी ही नम्रता के साथ पूरा भी किया। पीएम मोदी ने जेह और तौमूर के अलावा राहा के लिए भी एक पेपर पर उनके लिए साइन किए, जो किसी भी भारतीय के लिए गौरव की बात है।
 

4 of 6
पीएम मोदी के साथ कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
पीएम मोदी से हुई करीना की मुलाकात के दौरान उनका चेहरा गर्व और खुशी भरी मुस्कान से चमक रहा था, क्योंकि प्रधानमंत्री ने उनके बेटों, जिन्हें प्यार से “टिम और जेह” कहा जाता है, उनके लिए एक कागज पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
पीएम मोदी के साथ कपूर परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
इस अवसर पर करीना लाल रंग के सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में एक पोस्ट साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का भी सहारा लिया। करीना कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा, "इस तरह की खास दोपहर के लिए श्री मोदी जी का शुक्रिया। इस मील के पत्थर का जश्न मनाने में आपकी गर्मजोशी, ध्यान और समर्थन हमारे लिए बहुत मायने रखती है, जैसा कि हम दादाजी की कलात्मकता, दृष्टि और भारतीय सिनेमा में योगदान के 100 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हैं, हम उनकी विरासत का सम्मान करते हैं, जो हमें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कपूर फिल्म फेस्टिवल इस शुक्रवार, 13 दिसंबर को मुंबई में होने वाला है। यह फेस्टिवल राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कपूर परिवार राज कपूर की विरासत का सम्मान करते हुए एक फिल्म फेस्टिवल आयोजित कर रहा है जिसमें उनकी 10 सबसे बड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी। इस फेस्टिवल में राज कपूर की लगभग चार दशकों की सबसे मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं - आग, बरसात, आवारा, श्री 420, जागते रहो, जिस देश में गंगा बहती है, संगम, मेरा नाम जोकर, बॉबी और राम तेरी गंगा मैली।
Anurag Kashyap: बेटी आलिया की शादी में भावुक हुए अनुराग कश्यप, फूट-फूटकर रोए, शकल पे साफ झलक रहीं भावनाएं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें