फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INSIDE PHOTOS: करीना-सैफ ने इस तरह किया नए साल का स्वागत, दोस्तों और परिवार के लिए रखी पार्टी

Fri, 01 Jan 2021 11:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/sakpataudi
नए साल को सेलिब्रेट करने जहां कई सितारे मुंबई से बाहर हैं तो वहीं जल्द ही मां बनने जा रहीं करीना कपूर इस बार घर पर ही हैं। साल 2020 के आखिरी दिन करीना कपूर और सैफ अली खान ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन भी किया।
विज्ञापन

2 of 5
सोहा अली खान - फोटो : instagram/sakpataudi
करीना और सैफ की इस पार्टी में सोहा अली खान, कुणाल खेमू, कृतिका कामरा, शिखा तलसानिया और अन्य लोग शामिल रहे। सोहा ने डिनर के दौरान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें सभी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कृतिका कामरा - फोटो : instagram/sakpataudi
नए साल पर करीना और सैफ ने घर को गुब्बारों और मोमबत्तियों से सजाया है। डिनर टेबल पर वाइन और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन रखे हैं। सैफ अली खान जहां खाना परोसने में व्यस्त हैं वहीं कुणाल, कृतिका, शिखा और सोहा आपस में बातें कर रहे हैं।
 

4 of 5
सोहा अली खान, कुणाल खेमू, इनाया - फोटो : instagram/sakpataudi
सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ एक क्यूट सी तस्वीर भी पोस्ट की। कुणाल सोहा को किस कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा करीना ने सैफ और तैमूर के साथ की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा- ‘अपने ब्वॉयज के साथ सिमटकर और गले लगाते हुए परफेक्ट तस्वीर लेने की कोशिश। मेरे जीवन में इन दोनों के बिना 2020 को बर्दाश्त करना आसान नहीं होता। आगे बढ़ते हुए। नई शुरुआत के लिए। सुरक्षित रहना। सभी के लिए प्यार और उम्मीद। हम आप सबको प्यार करते हैं। हैप्पी न्यू ईयर।‘   


अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, नए साल पर बॉलीवुड के सितारों ने दीं शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें