फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल के तैमूर को लेकर करीना को सता रहा है ये डर, मीडिया से बोलीं -'छोड़ दो पीछा करना'

Sat, 26 May 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena and Taimur
सोशल मीडिया पर सैफ और करीना की बजाय तैमूर छाए रहते हैं। ऐसे में अगर यह कहें कि छोटे नवाब की पॉपुलैरिटी अपने पेरेंट्स से ज्यादा है तो यह बिल्कुल भी सरप्राइजिंग नहीं है। तैमूर की हर हरकत को मीडिया कैमरे में कैद करना चाहती हैं और इसी वजह से तैमूर की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच करीना कपूर ने तैमूर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Kareena and Taimur
बाकी सभी स्टार किड की अपेक्षा तैमूर सुर्खियों में ज्यादा बने रहते हैं। तैमूर क्या कर रहा है, कहां जा रहा है यहां तक कि किस ब्रांड के कपड़े तैमूर ने पहने हैं इस पर भी लोगों की निगाहें टिकीं रहती हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना को यह सब बिल्कुल रास नहीं आ रहा है और इस वजह से उन्होंने तैमूर को लेकर मीडिया से बड़ी बात कह दीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
taimur - फोटो : वायरल भयानी
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करीना ने कहा है कि 'वह चाहती हैं कि फोटोग्राफर्स हर दिन तैमूर का पीछा करना छोड़ दें।' करीना का कहना है कि 'यह डर पैदा करने वाली चीज है। एक दो बार ऐसा हो तो समझ में आता है लेकिन अब ऐसा रोजाना होने लगा है।'
 

4 of 5
taimur - फोटो : वायरल भयानी
जब करीना से पूछा गया कि वह इस हालात को कैसे हैंडल करती हैं तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया। करीना ने कहा - 'मैं क्या कर सकती हूं। 24 घंटे तैमूर को घर के अंदर रखना मुनासिब नहीं हैं।' आपको बता दें, तैमूर को अटेंशन मिलने की बात पर करीना पहले भी अपनी परेशानी शेयर कर चुकी हैं। वह यह भी कई बार कह चुकी हैं कि उसे लाइम लाइट से दूर साधारण माहौल देने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur - फोटो : वायरल भयानी
करीना जल्द की 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म से बॉलीवुड में तैमूर के जन्म के बाद कमबैक कर रही हैं। इसमें करीना ,सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया लीड रोल में हैं। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी जिसे शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें