तैमूर अली खान
तैमूर आज की तारीख में कई ए लिस्ट एक्टरों से बड़ा सेलिब्रिटी है और यह बात उसके माता-पिता के लिए सिरदर्द बन गई है। सैफ-करीना इसे खतरे की घंटी मानते हैं और फोटोग्राफरों से अपील कर चुके हैं कि वह उनके बेटे का पीछा न करें और तस्वीरें न खींचें। परंतु मीडिया और सोशल मीडिया में तैमूर की तस्वीरों की मांग के पैपराजी आगे खुद को मजबूर बताते हैं। सैफ-करीना चिंतित हैं कि कैमरों की इस कड़ी निगरानी वाले दौर में उनका बच्चा कैसे सहज ढंग से बड़ा हो सकेगा।