फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने अजय देवगन को किस करने से कर दिया था मना, 6 साल बाद हुआ वजह का खुलासा

Fri, 08 Mar 2019 01:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
अजय देवगन और करीना कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था । इसमें ओमकारा, सत्याग्रह, गोलमाल सीरीज जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। दोनों ने जितनी भी फिल्में की सब सुपरहिट रहीं । दर्शकों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था । करीना और अजय देवगन की 6 साल पुरानी एक फिल्म को लेकर दोनों चर्चा में आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ajay devgn
दरअसल, साल 2013 में करीना और अजय देवगन ने प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में काम किया था। इस फिल्म में करीना और अजय देवगन के बीच एक लिप-लॉक सीन फिल्माया जाना था लेकिन करीना ने अजय को किस करने से साफ मना कर दिया था ।   
विज्ञापन

3 of 5
ajay devgn
इसके पीछे क्या वजह थी, इस बात का खुलासा 6 साल बाद हुआ है । कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के अनुसार, करीना कपूर की शादी साल 2012 में सैफ अली खान से हुई थी। शादी के दौरान वो प्रकाश झा की इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं । करीना नहीं चाहती थीं कि वो शादी के मौके पर किसी हीरो के साथ ऐसे सीन करें । 

4 of 5
kareena kapoor
करीना ने सैफ के कारण अजय को किस ना करने का फैसला लिया था । बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकर अहम किरदार में नजर आए थे। करीना ने शादी से पहले कई फिल्मों में लिपलॉक सीन दिया था । इसमें 'जब वी मेट' का एक सीन बहुत चर्चित है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor khan
इस फिल्म में करीना का शाहिद कपूर के साथ किसिंग सीन था । 'कमबख्त इश्क' में तो करीना ने अक्षय कुमार को 10 बार लिप-लॉक किया था । वहीं 'की और का' में अर्जुन कपूर के साथ भी किसिंग सीन किया था । करीना के पास इस वक्त दो प्रोजेक्ट हैं । 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें