फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में पिता-पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत का मामला, प्रियंका-तापसी के बाद करीना ने कही ये बात

Sun, 28 Jun 2020 09:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तमिलनाडु में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में कारोबारी पिता और पुत्र की मौत हो गई। दोनों को लॉकडाउन उल्लंघन के बाद हिरासत में लिया गया था। इस मामले के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। पी जयराज और जे बेनिक्स की मौत पर बॉलीवुड के कई सितारों ने न्याय की मांग की। इस कड़ी में करीना कपूर ने भी पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि 'इस तरह की क्रूरता को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता, चाहे कुछ भी हो। एक समाज के रूप में हमें तब तक बोलना जारी रखना चाहिए जब तक कि न्याय नहीं होता है और फिर से ऐसा नहीं होने की दिशा में काम जारी रखना है। जयराज और बेनिक्स को न्याय मिले।'
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी करीना ने एक पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में करीना ने लिखा, 'सभी रंग खूबसूरत हैं।' एक अन्य पोस्ट में करीना ने टाइम मैगजीन का एक पुराना एडिटेड कवर शेयर कर फ्लॉयड के लिए इंसाफ की मांग की थी।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पिता-पुत्र के साथ हुई इस बर्बरता के मामले में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट करते हुए कहा है, 'जो मैंने सुना, उससे पूरी तरह हिल गई हूं। किसी के साथ भी ऐसी जघन्य बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए, चाहे उसने कोई भी क्राइम किया हो। दोषियों को सजा जरूर देनी चाहिए। हमें तथ्यों की जरूरत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि परिवार पर क्या बीत रही है। प्रार्थना कर रही हूं और हिम्मत दे रही हूं। हमें अपनी सामूहिक आवाज का उपयोग करने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी मामले को लेकर दुख जताया है। तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह सिर्फ एक मामला है ऐसे कई मामले और हैं। यह कोई भी व्यक्ति हो सकता है जिसे हम जानते हैं। मामले का विस्तार बेहद डरावना है।'

अनुष्का की राह पर चलीं माधुरी दीक्षित, लॉकडाउन में बनीं पति की हेयर स्टाइलिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें