फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल के साथ तैमूर की तुलना होने पर भड़कीं करीना कपूर, कहा- भूतिया नहीं है मेरा बेटा

Mon, 25 Feb 2019 02:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तैमूर अली खान सोशल मीडिया का सबसे चर्चित नाम बन चुके हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के इस क्यूट बेटे की चर्चा हमेशा होती है। तैमूर जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं, उन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाती है। उनकी हर हरकत को लोग बहुत पसंद करते हैं। तैमूर की पॉपुलैरिट किसी बड़े फिल्म स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से सैकड़ों फैन पेज बने हुए हैं। उनकी इस लोकप्रियता के चलते एक कंपनी ने उनके जैसी दिखने वाली तैमूर डॉल को मार्केट में लॉन्च किया था। हाल ही में करीना कपूर ने एक टॉक शो में इस मुद्दे पर बात की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
जब शो के होस्ट ने करीना से 'तैमूर डॉल' को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुझे पता है लेकिन ये डॉल तैमूर की तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती हैं। ये चकी की तरह दिखती है। बता दें कि चकी एक भूतिया डॉल है जो हॉरर फिल्म 'चाइल्ड प्ले' में नजर आई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने कहा, 'उस डॉल की आंखें नीली हैं। उसके बाल और बंदगला भी बेहद डरावना है। मेरा बेटा तैमूर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता है। ये मेरे बेटे की डॉल बिल्कुल भी नहीं हैं।'

4 of 5
saif ali khan
बीते दिनों जब यही सवाल सैफ अली खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि उस कंपनी को तैमूर के नाम का ट्रेडमार्क बना लेना चाहिए। मुझे खुशी है कि तैमूर के नाम पर लोग मुनाफा कमा रहे हैं। मैं बस यही चाहता हूं भगवान तैमूर को सुरक्षित रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। वह एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं तभी अचनाक एक फैन उनके और तैमूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस बात पर करीना नाराज होती दिखीं और उन्होंने उस शख्स को किनारे कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें