फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में करीना कपूर ने इस तरह बढ़ाया लोगों का हौसला, बोलीं- हम ये कर सकते हैं और करेंगे

Sat, 28 Mar 2020 02:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पूरी दुनिया में इस वक्त अपना कहर बरपा रही है। इटली, ईरान, स्पेन और अमेरिका जैसे देश की स्थिति खराब होती जा रही है। भारत में भी ये वायरस तेजी से अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 724 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं। इसी खतरे को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन लगा दिया। लोग अब अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने लोगों का हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन

2 of 4
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
दूसरे कलाकारों की तरह करीना कपूर भी सोशल मीडिया के जरिए इन दिनों लोगों को जागरुक कर रही हैं। हाल ही में करीना ने लोगों की हौंसला बढ़ाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाली। इस पोस्ट में करीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी बैक साइड दिख रही है। वो सामने की तरफ रोशनी को निहार रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी है।
विज्ञापन

3 of 4
kareena kapoor - फोटो : social media
 इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'अंदर से जलने वाली रोशनी को भला कौन बुझा सकता है। हमें मजबूत होने की जरूरत है। हम ये कर सकते हैं और करेंगे।' इस माहौल में करीना की पोस्ट लोगों का हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रही है। करीना की इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
सहेलियों के संग पावर नेप लेतीं करीना कपूर - फोटो : Social Media
इससे पहले करीना ने एक फोटो कोलाज शेयर किया था जिसमें वो अपनी दोस्तों के साथ पावर नेप लेती दिखाई दी थीं। इस फोटो कोलाज में करीना के साथ अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मल्लिका भट्ट दिखाई दीं। ये सभी अपने-अपने घर में सो रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा, 'वे दोस्त जो एकसाथ झपकी लेते हैं, उनकी दोस्ती हमेशा बरकरार रहती है।'

कोरोना संक्रमित कनिका कपूर की आई तीसरी रिपोर्ट, हुआ ये खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें