तमाम डॉक्टर्स हमेशा महिलाओं को यही सलाह देते हैं कि अधिक उम्र में मां बनने का फैसला गलत हो सकता है। मां बनने की सही उम्र 25 से 30 बताई जाती है। लेकिन इन दिनों लड़कियां अपने करियर को लेकर काफी सजग रहने लगी हैं। जिसके चलते शादी के बाद परिवार बढ़ाने का ख्याल इन महिलाओं को तुरंत नहीं आता। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने ज्यादा उम्र होने पर भी मां बनने में संकोच नहीं किया।