फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन के 10 दिन बाद परिवार से मिलने पहुंचीं करीना, बेटियों से मिलते ही हुईं भावुक

Wed, 07 Mar 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार समेत पूरा देश गम के माहौल में डूबा हुआ है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के लगभग सभी कलाकारों का हुजूम उमड़ पड़ा था। सभी आखिरी बार श्रीदेवी को देखना चाहते थे। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान उस समय शहर से बाहर थीं और इसलिए वह श्रीदेवी की शोक सभा का हिस्सा नहीं बन पाई थीं। हालांकि मुंबई वापस लौटते ही वह श्रीदेवी के घर पहुंचीं और उनके परिवार वालों से मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल श्रीदेवी का जिस दिन अंतिम संस्कार हो रहा था उस वक्त करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ राजस्थान में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही करीना कपूर खान मुंबई वापस लौटी उन्होंने श्रीदेवी के परिवार वालों से मुलाकात की। करीना ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ बात की। करीना कपूर हमेशा से ही श्रीदेवी को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बताती रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
श्रीदेवी
वहीं श्रीदेवी भी हमेशा करीना कपूर के काम का सपोर्ट करती थीं। भारत की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। श्रीदेवी ने 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया', 'सदमा', 'लम्हें', 'इंग्लिश-विग्लिंश' और 'मॉम' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था।
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi fan
आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का निधन हुआ था। वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें