फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर खान ने रचा इतिहास, बॉलीवुड को होगा उन पर नाज

Mon, 17 Apr 2017 07:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस और ट्रेंड सेटर एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल करीना कपूर खान ने एक बार फिर पूरे बॉलीवुड के सामने ट्रेंड सेट कर दिया है। आपको बता दें कि बेबो भारत की पहली बॉलीवुड अभिनेत्री है जिन्होंने लंदन की एक फेमस ब्राइडल पत्रिका के कवर पेज के लिए फोटो शूट किया है। लंदन की इस ब्राइडल मैगजीन में काम करने वाली करीना पहली भारतीय महिला हैं। 

करीना ने इस मैगजीन के लिए अपना फोटो शूट पिछले महीने ही दुबई में पूरा किया है। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान की निजी ज़िंदगी और करियर में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब उन्होंने अपने एटीट्यूड से लोगों को बताया कि एक एक्ट्रेस कैसे लाखों अपने लाखों फैंस के लिए एक ट्रेंडसेटर बन सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान
हाल ही में मीडिया में खबर आई थी कि 22 मार्च को करीना कपूर खान लंदन के लिए सफर कर रही थी। कहा जा रहा था कि करीना यहां अपने पति सैफ अली खान को सरप्राइज देने के लिए आई हैं क्योंकि उस समय सैफ अपनी अगली फिल्म 'शेफ' की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में ही मौजूद थे। हालांकि बाद में आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि करीना अपनी फिल्म 'वीर दी वेडिंग' के लिए अपने लुक को चेंच करने लंदन आई है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान
​मीडिया में आई एक ताजा रिपोर्ट ने अब इस राज से पर्दा उठा दिया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 'जब वी मेट' की अभिनेत्री करीना लंदन उस समय लंदन की एक फेमस ब्राइडल पत्रिका के कवर पेज के लिए होने वाले फोटो शूट के लिए गई है। 
 

4 of 5
करीना कपूर खान
आपको बता दें कि करीना के फैंस के लिए खुशी की बात इसलिए भी है क्योंकि करीना इस फोटो शूट के बाद लंदन की इस पत्रिका में काम करने वाली पहली भारतीय महिला बन जाएंगी।  जिसने इस ब्राइडल मैगजीन के लिए काम किया है। आपको बता दें कि करीना इस मैगजीन में दुल्हन के लिबाज में दिखाई देंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान
फिल्मों में हीरो के मुकाबले हीरोइंस को कम मेहनताने की बहस के बीच करीना ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सबसे ज़्यादा फीस लेने से लेकर हीरोइंस के लिए जीरो फिगर तक का का ट्रेंड सेट किया। यहां तक की करीना ने जिस ग्रेस और बेबाक़ी से अपने प्रिग्नेंसी के पीरियड को सेलिब्रेट किया वो भी वाकई एक मिसाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें