फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अभिनेत्रियों की बोल्डनेस देखकर सेंसर बोर्ड भी हुआ हैरान, हटाने पड़े थे सीन्स

Fri, 20 Aug 2021 03:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
करीना कपूर खान, जीनत अमान, राधिका आप्टे - फोटो : Social Media
हिन्दी फिल्म जगत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें बोल्ड सींस देकर अभिनेत्रियों ने हर किसी को हैरान कर दिया। आज कल तो हर दूसरी फिल्म में बोल्ड सींस का तड़का लगता हैं। फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री के बीच खूब बोल्ड सींस देखने को मिलते हैं, जिनकी चर्चा थिएटर से बाहर निकलने के बाद भी होती है। कभी-कभी तो बोल्ड सीन फिल्म को हिट करवाने का सबसे बड़ा कारण बन जाती हैं। लेकिन कुछ फिल्मों में बोल्ड सींस इस कदर होते हैं कि सेंसर बोर्ड को उन पर कैंची चलानी पड़ती है।

इन अभिनेत्रियों ने फिल्म में दिए बोल्ड सींस

बॉलीवुड में कई कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने टॉपलेस होने से लेकर बड़े पर्दे पर इंटीमेट सींस देने तक कोई परहेज नहीं किया। बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन देकर उन्होने सिर्फ सबको हैरान ही नहीं किया बल्कि इस कदर तहलका मचाया कि सोशल मीडिया पर भी वो चर्चा का विषय बन गईं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने बड़े पर्दे पर इतने बोल्ड सींस दर्शाये जिसे देखने के बाद सेंसर बोर्ड की भी कैंची चल गई।
विज्ञापन

2 of 8
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका आप्टे

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अभिनेत्री राधिका आप्टे का है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि राधिका आप्टे बहुत ही उम्दा अभिनेत्री हैं। लेकिन वो अपने अभिनय के साथ-साथ बड़े पर्दे पर अपनी बोल्डनेस दिखाने से भी पीछे नहीं हटी। राधिका आप्टे ने बदलापुर, हंटर सहित कई फिल्मों में बोल्ड सींस दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
माही गिल - फोटो : फाइल
माही गिल

माही गिल जिस भी फिल्म का हिस्सा रही हैं उस फिल्म में उन्होने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। माही गिल भी बड़े पर्दे पर बोल्ड सींस देने से बिलकुल परहेज नहीं करती। उन्होने साहिब बीवी और गैंगस्टर में बहुत ही सहजता के साथ बोल्ड सींस शूट किए थे। यहां तक कि उन्होने वेब सीरीज ‘अपहरण’ में भी जबरदस्त बोल्ड सींस दिए थे जिसकी खूब चर्चा हुई थी।

4 of 8
मल्लिका शेरावत - फोटो : Social Media
मल्लिका शेरावत

अगर बात बोल्ड सींस देने वाली अभिनेत्रियों की हो रही हो और उसमें मल्लिका शेरावत का नाम न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। मल्लिका ने एक नहीं दो नहीं लगभग अपनी सभी फिल्मों में बोल्ड सींस दिए हैं। लेकिन उनके सबसे चर्चित बोल्ड सींस इमरान हाशमी के साथ ‘मर्डर’ में फिल्माए गए सीन हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जीनत अमान - फोटो : Twitter
जीनत अमान

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अपनी खूबसूरती और अभिनय को लेकर जितना चर्चा में रही उतना ही चर्चा में वो अपनी बोल्डनेस को लेकर भी रही हैं। अपनी फिल्मों में वो अधिकतर बोल्ड सींस देने के लिए जानी जाती हैं। सत्यम-शिवम-सुंदरम में जीनत अमान ने कई सींस देकर सबको हैरान कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने भी बोल्ड सीन देने से परहेज नहीं किया। उन्होने सैफ अली खान के साथ फिल्म कुर्बान में इंटीमेट सीन देकर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। फिल्म में उन्होने सैफ अली खान के साथ कई लव मेकिंग सींस दिए थे।
विज्ञापन

7 of 8
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी

सनी लियोनी हर फिल्म में बड़ी ही सहजता के साथ बोल्ड सींस देती हैं। फिल्म जगत में अपनी शुरुआत करने से पहले सनी लियोनी एडल्ट फिल्में करती थीं। उन्होने अपनी पहली ही फिल्म ‘जिस्म 2’ में जमकर बोल्ड सींस दिए थे।
विज्ञापन

8 of 8
शिल्पा शुक्ला - फोटो : Instagram
शिल्पा शुक्ला

चक दे इंडिया करने के बाद शिल्पा शुक्ला ने जब फिल्म ‘बीए पास’ में काम किया तो उन्होने हर किसी को हैरान कर दिया। इस फिल्म में शिल्पा ने बोल्डनेस की सारी हदे पार कर दी थी। उन्होने अपने से उम्र में कम एक्टर के साथ कई बोल्ड सींस दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें