kareena kapoor
- फोटो : kareena kapoor
अपनी खुशी जाहिर करते हुए करीना ने कहा, 'मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। मैं उन सभी महिला क्रिकेटर्स का हौसला बढ़ाऊंगी जो अपने-अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने वाली हैं। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें देखना सशक्तिकरण का एहसास कराता है। वह सभी के लिए प्रेरणा हैं।' करीना ने अपने ससुर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी को याद करते हुए कहा, 'मेरे स्वर्गीय ससुर इंडिया टीम के लिए खेले गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक थे और मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं ट्रॉफीज का अनावरण करने जा रही हूं।'