करीना कपूर खान अक्सर अपने फैंस को कुछ नया करके हैरान कर देती हैं। अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ करीना कपूर खान एक अच्छी मां भी हैं ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन अब करीना अपनी जिंदगी में एक और नई शुरुआत करने का रही हैं। दरअसल करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म के साथ ही करीना कपूर फिल्म जगत में बतौर निर्माता अपना एक नया सफर शुरू करने जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर किया ऐलान
करीना ने अपने इस नए सफर का ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए किया। इस तस्वीर में उनके साथ एकता कपूर और निर्देशक हंसल मेहता नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। करीना के इस प्रोजेक्ट को हंसल मेहता डाइरेक्ट करेंगे। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। जिसकी कहानी यूके में स्थापित है।