फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखा कोरोना से जागरुक रहने का मैसेज

Wed, 18 Mar 2020 09:47 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। सरकार लगातार लोगों को जागरुक कर रही है। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं है। हर कोई अपनी-अपनी तरह से लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दे रहा है। इसके लिए करीना कपूर खान ने भी एक अनोखा तरीका निकाला है।
विज्ञापन

2 of 4
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
करीना कपूर ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। तब से वो लगातार इसपर एक्टिव हैं। अक्सर वो अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब करीना ने अपने बचपन की क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मैसेज भी लिखा है।
विज्ञापन

3 of 4
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कोरोना पर मैसेज दिया है। करीना ने लिखा, जब कोई मुझसे हाथ मिलाने का प्रयास करता था तो मैं ऐसे रिएक्ट करती थी। घर पर रहें। सुरक्षित रहें। दूरी बनाए रखें।'

विज्ञापन

4 of 4
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना ने इससे पहले अपनी और सैफ की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में सैफ अली खान किताब पढ़ते नजर आ रहे थे। वहीं करीना उनके सामने बैठकर तस्वीर खींच रही थीं। करीना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'लगता है कि ये एक हफ्ते के लिए बुक हो गए हैं वही मैं इंस्टाग्राम चला रही हूं।'

झूठा निकला अमिताभ के सेल्फ आइसोलेशन में रहने का दावा, जानिए पूरा सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें