फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर खान ने योग करते हुए दिखाया अपना बेबी बंप, वायरल गईं तस्वीरें

Mon, 25 Jan 2021 08:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों करीना प्रेग्नेंसी की वजह से अपना खूब ख्याल रख रही हैं। कभी वह टलहते नजर आती हैं तो कभी उन्हें योग करते हुए देखा जाता है। हाल ही में करीना ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने बीते साल ही इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था। तब से वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों के अलावा प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देती रहती हैं। यही नहीं वह आए दिन अपने तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिन बना देती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार को करीना कपूर ने कुछ ऐसी ही तस्वीरें शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। अपनी नई तस्वीरों में करीना बेबी बंप को दिखाते हुए नजर आईं। उन्होंने योग के साथ एक मोटिवेशनल नोट को शेयर करते हुए इस हफ्ते की शुरुआत की।

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
बीते दिनों करीना अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं। उनका ये घर पहले घर के मुकाबले काफी बड़ा है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी। नए घर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा था कि उन्हें अपने पुराने घर से बेहद लगाव है लेकिन दूसरे बच्चे के आगमन से पहले उनकी कई नई जरूरतें थीं जिसके मुताबिक उन्हें घर को नए सिरे से सजाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareena_fan
कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें