फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: करीना ने साझा की लंदन ट्रिप की खूबसूरत तस्वीर, करिश्मा ने किया ये कमेंट

Mon, 29 Mar 2021 12:39 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपने परिवार के साथ करीना कपूर - फोटो : Instagram
अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों करीना ने अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और अब उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। इस पोस्ट उनकी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने खास कमेंट भी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लंदन ट्रिप की पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में करीना के अलावा उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान, बेटे तैमूर, बहन करिश्मा कपूर, उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान और मां बबीता नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'वह लंदन में एक और फैमिली ट्रिप पर जाने का और इंतजार नहीं कर सकती।'
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : Instagram
उन्होंने लिखा, 'हमेशा एक साथ बेहतर।' इस फोटो में सभी लोग कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तो वहीं करीना की इस पोस्ट पर करिश्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकती।' और दिल वाला इमोजी बनाया है।

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
इससे पहले करीना कपूर ने अपनी दो अलग-अलग सेल्फी शेयर की थी। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। तो वहीं करीना ने एक और फोटो साझा की थी, जिसमें वो अपने छोटे बेटे को निहार रही थी और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'खुद को उसे देखने से रोक नहीं सकती।' हालांकि, इस फोटो में उनका बेटा नहीं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : फाइल
बता दें कि करीना कपूर ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी रचाई थी और साल 2016 में उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद अब कपल दोबारा माता-पिता बने हैं। तो वहीं दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद करीना वापस काम पर लौट आई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' होगी, जिसमें उनके साथ एक्टर आमिर खान लीड रोल में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें