इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सारे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज घर पर ही बैठे हैं। ऐसे में इन सेलेब्स के पास सोशल मीडिया ही समय व्यतीत करने के लिए एकमात्र सहारा है। जिसका उपयोग भी सेलेब्स भरपूर कर रहे हैं। इन दिनों कई सेलेब्स को अपने पुराने दिनों को याद करते देखा गया है। इन्हीं में अभिनेत्री करीना कपूर भी शामिल हैं। करीना को इस समय सैफ के साथ डेटिंग वाले दिन याद आ रहे हैं।