फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना के इस फैसले को सुनते ही नर्वस हो गए थे सैफ अली खान, कह दी थे ये बड़ी बात

Fri, 07 Jun 2019 07:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena, Saif and Taimur - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद करीना कपूर खान जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने वाली हैं। इस शो का नाम 'डांस इंडिया डांस' है जिसमें करीना शो को जज करती नजर आएंगी। इस खबर के बाद से ही करीना के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच करीना ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि सैफ अली खान इस फैसले से नर्वस हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
Kareena and Saif - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान ने यह खुलासा डीएनए को दिए इंटरव्यू में किया। करीना ने कहा- 'सैफ को लगा कि मैं टाइम मैनेज नहीं कर पाऊंगी। परिवार के सदस्यों ने मुझे सपोर्ट किया लेकिन सैफ नर्वस थे। बाद में उन्होंने कहा कि तुम स्टार हो और तुम यह सब कर लोगी।' 

विज्ञापन

3 of 5
saif-kareena - फोटो : instagram
'डांस इंडिया डांस' का यह सातवां सीजन है जिसका नाम 'डांस इंडिया डांस: बैटल ऑफ द चैम्पियन' है। फिलहाल यह देखना होगा कि करीना जज की भूमिका में जनता का दिल जीत पाती हैं या फिर नहीं। 

4 of 5
Saif Ali khan, Taimur and Kareena - फोटो : file photo
करीना से पहले कई एक्ट्रेस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और कुछ निभा चुकी हैं। इन एक्ट्रेस में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। माधुरी दीक्षित 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhuri Dixit and Shilpa Shetty - फोटो : twitter
जल्द ही माधुरी 'डांस दीवाने 2' सीजन में भी बतौर जज नजर आएंगी। वहीं शिल्पा शेट्टी 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। 'डांस इंडिया डांस' शो कब से टेलीकास्ट होगा इस बात की तो कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर है कि इस खबर से करीना के फैंस जरूर खुश हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें