करीना कपूर खान जब प्रेग्नेंट थीं तब उन्होंने अपने लुक और स्टाइल से सभी को इंप्रेस किया था। बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद भी करीना ने अपने सुपर सेक्सी अंदाज को कायम रखा है। फैशन के मामले में करीना ने सबको पछाड़ दिया है। हाल ही में करीना ने अपना मेकओवर कराया है।
विज्ञापन
मां बनने के बाद करीना अचानक दिखने लगीं कुछ ऐसी, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान
2 of 5
करीना कपूर
बेबो बांद्रा के एक सैलून स्पॉट की गईं। यहां उन्होंने अपना हेयरकट करवाया। नए हेयरकट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका नया अवतार आपको जरूर पसंद आएगा। साथ ही करीना ने मां बनने के बाद अपना वजन भी कम कर लिया है। सैलून से बाहर निकलने के बाद करीना ने फोटोग्राफर को पोज भी दिया।
विज्ञापन
मां बनने के बाद करीना अचानक दिखने लगीं कुछ ऐसी, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान
3 of 5
करीना कपूर
इस दौरान करीना ने ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट और स्किन फिट ब्लैक कलर की जींस पहन रखी थी। इन दिनों करीना अपने और बेटे तैमूर का खास ख्याल रख रही हैं। वहीं इससे पहले करीना को करण जौहर की पार्टी में देखा गया था। यहां करीना ने इतनी ठंड में भी बैक लेस ड्रेस पहन रखी थी।
मां बनने के बाद करीना अचानक दिखने लगीं कुछ ऐसी, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान
4 of 5
करीना कपूर
नारंगी रंग की नेक ड्रेस में करीना काफी हॉट लग रही थीं। करीना जब भी कैमरे में कैद हुई हैं तब उनका लुक बदला हुआ नजर आया है। मां बनने के तुरंत बाद खुद को दूसरों से हमेशा अलग पेश करने की खासियत सिर्फ करीना में ही नजर आती है।
मां बनने के बाद करीना अचानक दिखने लगीं कुछ ऐसी, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान
5 of 5
करीना कपूर
करण की पार्टी में करीना के साथ अमृता अरोड़ा, अयान मुखर्जी, मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया भी नजर आईं। वहीं खबर ये भी है कि करीना जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। वो जमकर डायटिंग कर रही हैं। करीना की आखिरी फिल्म 'उड़ता पंजाब' थी।