एक बड़ी रोमांचक फिल्म में नजर आएंगी करीना?
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की थी। 2016 में बेटे तैमूर अली खान और 2021 में जेह अली खान का स्वागत किया। काम की बात करें तो करीना को आखिरी बार फिल्म "सिंघम अगेन" में देखा गया था। इस फिल्म में करीना ने अवनी बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में करीना के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था। पिंकविला के अनुसार, करीना ने हाल ही में एक बड़ी रोमांचक फिल्म साइन की है, जो 2026 में रिलीज होगी।