फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान से झगड़े पर करीना कपूर का खुलासा, बताया कौन हमेशा कहता है सॉरी

Fri, 22 Jan 2021 10:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से हैं। हालांकि उनके बीच भी आम कपल की तरह झगड़े होते रहते हैं। इसका खुलासा खुद करीना कपूर ने अपने एक शो में किया। शो में अभिनेता कुणाल खेमू पहुंचे थे। दोनों ने एक दूसरे के पार्टनर के बारे में कई बातें बताईं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम
कुणाल खेमू से करीना कपूर पूछती हैं कि ‘जब सोहा अली खान से तुम्हारा झगड़ा होता है तो पहले इसे सुलझाने के लिए कौन आगे आता है?’ इस पर कुणाल कहते हैं कि ‘क्या लगता है आपको?  जैसे कहते हैं कि कई लोगों के शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं होता है सोहा के शब्दकोष में सॉरी शब्द तो है लेकिन उसका पन्ना फट गया है और वो मिलता ही नहीं है। तो जाहिर है मैं ही माफ मांगता हूं।‘
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना अपने बारे में बताने लगती हैं और कहती हैं कि ‘मुझे लगता है सैफ सॉरी कहता है। हमेशा वही सॉरी कहता है। मुझे लगता है कि मर्द, हमेशा, शायद वो हमेशा गलतियां करते हैं। तुम लोग हमेशा गलतिया करते हो ना? इसलिए बेहतर है कि सॉरी कह दो वरना सो नहीं पाओगे।‘ कुणाल कहते हैं कि ‘मैं आपसे हमेशा सहमत हूं।‘ आगे करीना कहती हैं कि ‘हां तो आप लोगों ने भी कुछ किया होगा ना जिसकी वजह से सॉरी कहते हैं।‘  

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
जल्द मां बनने वाली हैं करीना कपूर
करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उससे पहले वह नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उनका ये घर पहले घर के मुकाबले काफी बड़ा है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी। नए घर के बारे में बताते हुए करीना ने कहा था कि उन्हें अपने पुराने घर से बेहद लगाव है लेकिन दूसरे बच्चे के आगमन से पहले उनकी कई नई जरूरतें थीं जिसके मुताबिक उन्हें घर को नए सिरे से सजाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
काम में भी लगातार व्यस्त हैं करीना
कुछ समय पहले ही करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें