फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना ने ठुकराया शाहरुख के साथ फिल्म का ऑफर

Wed, 28 Jun 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान आनंद एल राय की अगली फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। पहले इस फिल्म के लिए दीपिका और कैटरीना के नाम पर चर्चा की जा रही थी। लेकिन बाद में कैटरीना का नाम फाइनल कर लिया गया। 

 
विज्ञापन

2 of 6
लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म की एक्ट्रेस के तौर पर आनंद एल राय की पहली पसंद करीना कपूर थीं। आनंद एल राय चाहते थे कि करीना उनकी फिल्म में लीड किरदार निभाएं। लेकिन करीना ने इसके लिए साफ तौर पर मना कर दिया। 



 
विज्ञापन

3 of 6
 करीना बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद अपना वजन घटाकर ही फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं। वहीं इसका दूसरा कारण ये भी है कि फिल्म की शूटिंग करीना की आने वाली फिल्म 'वीरे दे वेडिंग' के साथ क्लेश कर रही थी। 

4 of 6
फिल्म को लेकर हाल ही मे एक और बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख 'कैमियो' में नजर आए थे। वहीं अब बताया जा रहा है कि आनंद एल राय की अगली फिल्म में शाहरुख लीड किरदार में नजर आने वाले हैं वहीं सलमान खान इस बार उनकी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।



 
विज्ञापन

5 of 6
काफी समय से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि शाहरुख इस फिल्म में कैमियो के लिए सलमान खान को अप्रोच कर रहे हैं। लेकिन डीएनए की एक खबर की मानें तो बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने खुद इस खबर को कंफर्म किया है कि सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना लीड रोल निभाने वाली हैं। हालांकि सलमान खान और शाहरुख खान के रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें