फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा राजीव कपूर के निधन से टूट गईं हैं करीना कपूर, तस्वीर साझा कर जताया दुख

Tue, 09 Feb 2021 06:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर, करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज परिवारों में से एक कपूर परिवार के लिए 9 फरवरी का दिन दुख भरा साबित हुआ। राज कपूर के छोटे बेटे और बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का 58 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजीव कपूर के निधन की खबर फैलते ही पूरे फिल्म जगत में शोक छा गया। हाल ही में करीना कपूर खान ने भी अपने चाचा राजीव कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर एक अनदेखी तस्वीर साझा की है साथ ही अपने दिल की बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजीव कपूर - फोटो : Instagram
करीना ने राजीव कपूर की जो तस्वीर साझा कि है उसमें उनके दादा राज कपूर, पिता रणधीर कपूर और दोनों चाचा ऋषि कपूर और राजीव कपूर नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में करीना के दोनों चाचा और दादा राज कपूर अब इस दुनिया से जा चुके हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'टूटे हैं लेकिन फिर भी मजबूत हैं'।


 

 
विज्ञापन

3 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : instagram
बता दें कि राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ते ही रणधीर कपूर उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही राजीव कपूर की मौत हो गई। अपने भाई के इस दुनिया के जाने की खबर मिलते ही रणधीर कपूर बुरी तरह टूट गए। उनकी बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

4 of 5
ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भाई राजीव का जाना रणधीर कपूर के लिए बेहद दुखद है। दरअसल, उन्हें 7 महीने पहले ही अपने एक और भाई ऋषि कपूर को खोया है। बीते वर्ष 30 अप्रैल को भाई ऋषि कपूर का ही निधन हुआ था। वह कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उस वक्त भी पूरा कपूर खानदान इस दुख की घड़ी में एक साथ खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणधीर कपूर ने बहुत सदमे में ये जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।” राजीव कपूर ने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ रही। राजीव कपूर का इस तरह चले जाना सिर्फ कपूर परिवार के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और फैंस के लिए भी सदमे जैसा है। राजीव कपूर इस दुनिया से दूर जरूर चले गए, लेकिन दर्शकों के दिलों से वो कभी नहीं जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें