फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Instagram: वायरल हुई करीना की पहली तस्वीर, फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट

Fri, 06 Mar 2020 04:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपन फैंस को एक खुशखबरी दी। करीना कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। इंस्टाग्राम डेब्यू करने के कुछ वक्त बाद ही करीना कपूर खान का अकाउंट न सिर्फ वेरिफाइड हो चुका है बल्कि साथ ही साथ अभिनेत्री के फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही करीना ने अपने अकाउंट से अपनी पहली तस्वीर भी साझा कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
kareena - फोटो : insatgram
दरअसल करीना कपूर खान ने पांच मार्च को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। हालांकि डेब्यू करने के तुरंत बाद उनके फैंस को एक दम से भरोसा नहीं हो पाया क्योंकि करीना कपूर खान के नाम से पहले ही कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स मौजूद हैं। लेकिन इस बीच जब तेजी से इस अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ने लगे और सितारे भी फॉलो करने लगे तो फैंस को थोड़ा थोड़ यकीन होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना कपूर के फैंस को पूरी तरह से तब यकीन हुआ जब करीना कपूर खान का अकाउंट छह मार्च को वेरिफाइड हो गया। इसके बाद से  ही करीना के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगे हैं। बता दें कि करीना ने इंस्टाग्राम डेब्यू अपनी नहीं बल्कि एक बिल्ली के वीडियो के साथ की थी। वहीं बता दें कि करीना कपूर खान ने प्रोफाइल पिक्चर अपने बचपन की तस्वीर को लगाया है।
 

4 of 5
kareena kapoor khan
गौरतलब है कि आज (छह मार्च) को करीना ने अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस के साथ ही साथ सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस करीना की तस्वीर की भरपूर तारीफ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वैसे इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा बात करीना के फिल्मी करियर की करें तो करीना की आखिरी फिल्म गुड न्यूज थी। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मौजूद थे। वहीं करीना की अगली फिल्म अंग्रेजी मीडियम है। फिल्म में करीना के साथ इरफान खान भी नजर आएंगे। वहीं करीना के खाते में आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा भी शामिल है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें