करीना कपूर खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे किए हैं। इसके उपलक्ष में हाल ही में करीना कपूर फेस्टिवल का एलान भी किया गया, जिसके तहत लोग उनकी शानदार फिल्मों का लुत्फ बड़े पर्दे पर उठा सकते हैं। करीना की इस खास उपलब्धि पर आज हम आपको कमाई के मामले में उनकी सबसे ज्यादा कामयाब फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।