फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहवारी पर करीना ने साझा किए निजी अनुभव, हर लड़की को जानना चाहिए

Mon, 06 Jun 2016 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : ht
भारत में माहवारी या पीरियड ऐसा शब्द है जिसे सुनकर लोग कन्नी काट लेते हैं और महिलाओं को गंदा, अशुद्ध और अपवित्र तक कहते हैं। माहवारी पर बात करने में लोग शर्म महसूस करते हैं। इसे ऐसा मुद्दा समझा जाता है जिसे गुप्त रखने में ही भलाई हो। महिलाओं के साथ माहवारी प्राकृतिक है लेकिन अपने देश में पीरियड पर आम जनता में जागरुकता न के बराबर है। महिलाओं के माहवारी जैसे महत्वपूर्ण मसले को समझाने के लिए करीना कपूर ने अपनी पर्सनल जिंदगी की बातें शेयर की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स

2 of 5
- फोटो : ht
लखनऊ में यूनीसेफ के कार्यक्रम में करीना कपूर ने कन्नौज से सांसद डिंपल यादव के साथ महिलाओं की माहवारी से संबंधित एक कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में करीना ने कहा,' मैं पीरियड के दौरान भी काम करती हूं लेकिन स्वच्छता और स्वास्थ का पूरा ध्यान रखती हूं। लड़कियों को माहवारी की वजह से स्कूल नहीं छोड़ना चाहिए।'
विज्ञापन

माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स

3 of 5
- फोटो : getty images
करीना ने सरकार से भी माहवारी के समय जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा पीरियड को लेकर दिमाग में किसी तरह की दुविधा नहीं रखनी चाहिए। यह प्राकृत होता है और महिला होने पर हमें गर्व करना चाहिए।

माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स

4 of 5
- फोटो : getty images
पुरुषों से करीना कपूर ने खास अपील की। करीना ने कहा  मर्दों को पीरियड के समय महिलाओं को स्पोर्टिव होना चाहिए क्योंकि इस समय महिलओं को काफी पीड़ा होती है और कई बार उनका व्यवहार भी बदल जाता है।अगर पुरुष महिलाओं को स्पोर्ट करेंगे तो वह ज्यादा सहज महसूस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहवारी पर साझा किए करीना ने अनुभव, जानने चाहिए हर लड़की को यह टिप्स

5 of 5
- फोटो : getty images
करीना कपूर इस कार्यक्रम बहुत दिल से शामिल हुईं उन्होंने कहा भी,'आज मैं दिल से बोल रही हूं।' करीना कपूर ने माहवारी और स्वच्छता के यूनीसेफ प्रोजेक्ट 'गरिमा' से जुड़ी लड़कियों की भी तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें