फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत की बायोपिक देखने को उतावली हो रहीं करीना कपूर, अभिनेत्री की तारीफ के बांधे पुल

Fri, 22 Feb 2019 06:24 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
फिल्म जगत में 'बेबो' के नाम से मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान को जब से यह पता चला है कि कंगना रनौत की जिंदगी पर बायोपिक बनेगी तब से वह उसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कंगना की तारीफ के पुल भी बांधे। गौरतलब है कि हाल ही में कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हुई जो दर्शकों और फिल्म जगत के कुछ लोगों को खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : khaleej times
दरअसल, एक इंटरव्यू में जब करीना से कंगना रनौत की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही खुशमिजाज जवाब दिया। उन्होंने कहा 'मैंने सुना है कि कंगना की बायोपिक आ रही है, मैं तो इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' करीना ने आगे कहा 'कंगना बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं और मैं उन्हें पसंद भी करती हूं।' करीना ने कंगना को एक इंटेलिजेंट वुमन भी बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor
बता दें कि करीना ने अभी तक कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका..' नहीं देखी हैं लेकिन वह जल्द ही इस फिल्म को देखेंगी। इससे पहले सैफ अली खान इस फिल्म के लिए कंगना को बधाई दे चुके हैं। वहीं, कंगना ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी जिंदगी पर बनने जा रही बायोपिक कोई प्रोपागेंडा नहीं है। कंगना ने यह भी कहा था कि बायोपिक बहुत नाजुक और दिल को छू लेने वाले क्षणों से भरी होगी।

4 of 5
kangana ranaut
खुद की बायोपिक के आइडिया पर कंगना ने बताया था कि उनकी जिदंगी में आए उतार-चढ़ाव ने उन्हें यह बायोपिक बनाने के लिए आगे किया है। फिल्म की मुख्य बात बताते हुए उन्होंने कहा था कि बायोपिक, कैसे एक आम लड़की बिना किसी बड़ी जान-पहचान के बॉलीवुड में कदम रखती है, पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut
बता दें कि कंगना बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यही कारण है कि वह बॉलीवुड में बाकी स्टार्स से परे खड़ी होती नजर आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड में उनके सपोटर्स की संख्या भी बेहद कम है। वहीं, जब कंगना ने पुलवामा आतंकी अटैक पर जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी पर निशाना साधा तो एक बार फिर वह बुरी कहलाने लगीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें