Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हमेशा अपने बेहतरीन फैशन सेंस से प्रशंसकों को इंप्रेस किया है। हाल ही में, उन्होंने मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें करीना बेहद ही बोल्ड अंदज में नजर आईं। करीना ने बिकिनी में कई बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में सैफ अली खान भी शर्टलेस लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों पर प्रशंसक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा खूबसूरत और फैशनेबल अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेहद ही बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में करीना को बिकिनी में देखकर प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट वेकेशन की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ करीना ने लिखा, "शनिवार की सेल्फी जिसमें एक पति की भी है।" इन तस्वीरों में करीना ने अपनी प्राकृतिक सुंदरता को दिखाते हुए नो-मेकअप लुक चुना। सैफ अली खान नियॉन कलर की पैंट में हैंडसम लग रहे थे। कई प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसकों ने लिखा, "बहुत सुंदर, बहुत शांत।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "ये सेल्फी शानदार और जबर्दस्त है।"
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म टशन के सेट पर हुई थी, तभी दोनों ने एक-दूसरे को देखते ही अपना दिल दे दिया था। बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित जोड़ों में से एक के रूप में, सैफ और करीना को प्यार से उनके प्रशंसक "सैफीना" कहकर बुलाते हैं।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित द बकिंघम मर्डर्स का निर्माण महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा किया गया है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रोडक्शन का निर्देशन शोभा कपूर, एकता आर कपूर ने किया है और यह करीना कपूर खान की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। बहरहाल, करीना इन दिनों अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन में नजर आ रही हैं। मल्टी स्टारर यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। Aishwarya Rai Bachchan: जब ऐश्वर्या ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को करने से कर दिया मना, जानिए आखिर क्या रही वजह