फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन बढ़ने की खबर मिलते ही खुश हुईं करीना कपूर, बोलीं- 'हम काफी दूर निकल आए हैं और...'

Sun, 12 Apr 2020 02:16 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। मगर उससे पहले ही कई राज्यों ने एहतियात बरतते हुए यह फैसला ले लिया है। ओडिशा, राजस्थान, पंजाब के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला ले लिया है। सरकार के इस फैसले से बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बहुत खुश हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर ने एक वीडियो के जरिए लॉकडाउन बढ़ाने को सपोर्ट किया है। इस वीडियो के जरिए करीना ने लोगों से घर पर ही रहने की सलाह दी है। इसे शेयर करते हुए करीना ने लिखा है, 'अब जब लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है, हमें इससे निपटने के लिए एक काम करना होगा, वो ये कि घर पर ही रहें। हम सभी की इस समय में ताकतवर बनने की जरूरत है। हम काफी दूर निकल आए हैं और अब रुकना नहीं है। साथ दें।  मैं आपसे आग्रह करती हूं।'

विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर इन दिनों अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर साथ क्वारनटीन में हैं। घर पर होने के वजह से करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। अक्सर पर वो अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। इसके साथ ही करीना लोगों को कोरोना से जंग के लिए जागरुक भी कर रही हैं।

4 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना से जंग में दी आर्थिक मदद
बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स की तरह करीना, सैफ और तैमूर की तरफ से भी सहायता राशि दी गई है। पीएम केयर्स फंड के साथ तीनो ग्लोबल संस्थानों को सहायता राशि दे चुके हैं। तीनों ने कुल मिलाकर कितनी आर्थिक मदद पीएम केयर्स फंड को की, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर हाल ही में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं लेकिन कोरोना की वजह से सिनेमा हाल्स को बंद कर दिया गया। इससे फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ा। फिलहाल फिल्म को अब हॉट स्टार पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में करीना पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।

'मसकली 2.0' विवाद में कूदे रैपर बादशाह, बोले- ए आर रहमान को मेरा रीमिक्स वर्जन पसंद आया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें