फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर जा रही थीं करीना कपूर, सेल्फी लेने आए फैन पर भड़कीं

Thu, 21 Feb 2019 01:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान जहां से गुजरते हैं, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। तैमूर की हर अदा के लोग दिवाने हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम से कई फैन पेज हैं। लेकिन कभी-कभी तैमूर की यही पॉपुलैरिटी उनके मम्मी-पापा पर भारी पड़ जाती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान एयरपोर्ट पर तैमूर के साथ जा रही थीं, इस दौरन वह एक फैन पर भड़क गईं।
विज्ञापन

2 of 5
taimur
करीना हमेशा तैमूर के लिए काफी प्रोटेक्टिव रहती हैं। तैमूर का खास ध्यान रखने के लिए उन्होंने एक नैनी को भी रखा है। तैमूर की सुरक्षा में भी हमेशा गार्ड्स रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि जब करीना, तैमूर को लेकर घर से बाहर जाती हैं तो वह उनका खास ख्याला रखती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वह एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं। इस दौरान वहां एक शख्स अचनाक से उनके और तैमूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस बात पर करीना नाराज से होती दिखीं।

4 of 5
करीना तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने उस फैन को तुरंत दूर हट जाने को कहा। इस दौरान उनके हाव भाव भी गुस्से वाले होते नजर आए। करीना से पहले तैमूर की नैनी भी एक वीडियो में तैमूर को फैन्स से दूर करते नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते दिनों तैमूर अपने पिता सैफ अली खान और मां करीना के साथ पटौदी पहुंचे थे। इस दौरान वो गिटार(Ukulele) बजाते नजर आए थे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें