लगता है कि मेटरनिटी ब्रेक से करीना कपूर के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। बेशक करीना जल्द से जल्द फिल्मों में वापस लौटने के लिए उतावली हैं, जिसके लिए वो रोजाना जिम और योगा कर रही हैं, लेकिन आने वाली एक फिल्म के लिए करीना को जितनी फीस ऑफर की जा रही है उससे उनके स्टारडम का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - शाहिद की बीवी मीरा की इस अदा से खौफ में आईं करीना, किया ऐसा काम
विज्ञापन
2 of 5
करीना कपूर खान
करीना कपूर इन दिनों 'वीरे दी वैडिंग' में बिजी हैं और इसमें अपने किरदार के लिए वो जमकर मेहनत भी कर रही हैं और अब खबर है कि उन्हें एक और फिल्म का ऑफर मिला है जिसमें उनका दमदार रोल होगा। बॉलीवुडलाइफ डॉट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए करीना को 6 करोड़ की फीस मिली है।
ये भी पढ़ें - करीना से रिश्ते को लेकर शाहिद कुछ ऐसा बोले, रिपोर्टर मुंह ताकते रह गए
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान
करीना को मिल रहा ये अमाउंट काफी चौंकाने वाला है क्योंकि इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों पर गौर करें, तो करीना अब तक कि फिल्मों के लिए 9 से 10 करोड़ तक की फीस लेती रही हैं। उस हिसाब से देखें तो करीना को मिलने वाली ये फीस बिल्कुल आधी है।
ये भी पढ़ें - पति की एक्स गर्लफ्रेंड के इंटरव्यू से तिलमिलाईं मीरा राजपूत, हुआ ये हाल
4 of 5
करीना कपूर खान
कहीं ऐसा तो नहीं कि प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के चलते सिल्वर स्क्रीन से दूरी करीना के लिए महंगी पड़ गई हो ? वैसे कहीं ना कहीं करीना के मन में इस बात का भी प्रेशर होगा कि अगर वो ज्यादा लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं तो उनके करियर और स्टारडम पर असर पड़ेगा। शायद इसीलिए उन्होंने डिलिवरी के चंद दिनों बाद ही वजन कम करने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें - 'विकी डोनर' के पांच साल पूरे, इस सीन के शूट के लिए नहीं थे पैसे
वहीं फिल्म की बात करें तो अभी तक ये आउट नहीं हुआ है कि करीना की इस फिल्म का नाम क्या है। कुछ वक्त पहले खबरें थीं कि करीना करण जौहर की एक फिल्म में काम करने वाली हैं, लेकिन ये खबर अफवाह ही साबित हुई। हालांकि करीना को कई बार करण से मिलते-जुलते देखा भी गया है लेकिन उन मुलाकातों का संबंध किसी फिल्म से है ये कह पाना जरा मुश्किल है।
ये भी पढ़ें - किम कार्दशियन का इंटरव्यू लेना चाहती हैं सोनाक्षी, जानना चाहती हैं उनका ये राज