फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: जीरो फिगर ट्रे़ंड सेटर बेबो का मोनोकिनी में दिखा हॉट लुक, यूजर बोले- 'छलिया छलिया गाना चलाओ'

Tue, 08 Jul 2025 08:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor Khan: अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों छुट्टियां मनाने निकली हैं। वे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी की अपडेट इस प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। इन दिनों करीना कपूर छुट्टियां मनाने निकली हैं और इसकी झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उन्होंने हालिया पोस्ट में मोनोकिनी में अपने हॉट लुक शेयर किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- 'समुद्र किनारे फोटो खिंचाना मुझसे सीखो'
अभिनेत्री करीना कपूर ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। वे समुद्र किनारे मोनोकिनी में बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ;समुद्र तट पर खुलेआम फोटो खिंचवाना मुझसे सीखो बेबी'।
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जीरो फिगर ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती हैं बेबो
करीना कपूर अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। करीना कपूर को इंडस्ट्री में जीरो साइज फिगर का ट्रेंड सेट करने के लिए जाना जाता है। फिल्म 'टशन' (2008) की शूटिंग के दौरान करीना कपूर ने जीरो फिगर से सिनेमा की दुनिया में तहलका मचा दिया था। 

Hrithik Roshan: 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

4 of 5
करीना कपूर - फोटो : एक्स
नेटिजन ने कहा- 'अगली जुरासिक वर्ल्ड फिल्म में कास्टिंग हो'
करीना कपूर के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स करीना के आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एलेक्सा 'छलिया छलिया' गाना चलाओ'। बता दें कि यह गाना फिल्म 'टशन' का है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको अगली जुरासिक वर्ल्ड फिल्म में कास्ट करना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं बॉडी पॉजिटिविटी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिफ्यूजी - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल
 बता दें कि करीना कपूर ने फिल्म 'रिफ्यूजी' से साल 2000 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसमें अभिषेक बच्चन भी नजर आए। हाल ही में फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हुए हैं। इसी के साथ करीना कपूर ने भी इंडस्ट्री में 25 साल का शानदार सफर पूरा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें